रुडकी, जनवरी 3 -- झबरेड़ा,संवाददाता। किसान सेवा सहकारी समिति झबरेड़ा परिसर में स्थित 10 दुकानों, दो स्टोर तथा कार्यालय भवन के मैटीरियल की नीलामी शनिवार को संपन्न हुई। नीलामी की प्रक्रिया एडीसीओ मुकर्रम अली एवं एडीओ विपिन कुमार की देखरेख में कराई गई, जिसमें सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। एडीसीओ मुकर्रम अली ने बताया कि नीलामी के दौरान मैटीरियल की बोली पांच लाख एक हजार रुपये में छोड़ी गई, जिसे बोलीदाता अरशद अहमद निवासी रुड़की के नाम स्वीकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...