कन्नौज, जुलाई 29 -- तालग्राम, संवाददाता। खरीफ सीजन के बीच तालग्राम स्थित साधन सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रीपू यादव ने समिति में खाद वितरण में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ चहेते किसानों को आवश्यकता से अधिक खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि कई किसान एक-एक बोरी खाद के लिए समिति के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सपा नेता का कहना है कि खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। आरोप है कि प्रभावशाली और परिचित किसानों को आसानी से कई-कई बोरी खाद मिल रही है, जबकि छोटे और सामान्य किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: साधन सहकारी समिति हीरामनपुर का निरीक्षण इससे किसानों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि धान सहित खरीफ क...