मधुबनी, मार्च 14 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में सहकारी समिति की भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। महाराजगंज वार्ड 29 की रहने वाली सुमित्रा देवी ने डीएम को आवेदन देकर निर्माण कार्य रोकने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि भौआड़ा मौजा में स्थित मधुबनी फल संरक्षण एवं फलोत्पादक सहकारिता समिति लिमिटेड की लगभग तीन बीघा पांच कट्ठा भूमि है। उनके परिवार के लोग तीन पीढ़ियों से इस जमीन की देखरेख करते आ रहे हैं। पहले उनके ससुर गोकुल साह समिति में रात्रि प्रहरी थे और उनके निधन के बाद उनके पति राम साह को यह जिम्मेदारी दी गई थी। सुमित्रा देवी का कहना है कि कुछ दिनों से कुछ लोग वहां ईंट-सीमेंट से पक्का निर्माण कर रहे हैं। पूछने पर निर्माण करने वालों ने इसे सरकारी काम बताया, लेकिन किसी प्रकार...