मेरठ, अप्रैल 4 -- क्षेत्र के किसानों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे कस्बे में स्थित प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, महमूदपुर शिखेड़ा पर पहुंचे किसानों को समिति पर ताला लटका मिला। खाद लेने पहुंचे किसानों ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया और मौके पर ही वर्तमान समिति अध्यक्ष भूषण गुर्जर को बुला लिया। किसान वेदपाल सिंह नागर, भूषण गुर्जर, बबलू राठी, महेश शाहपुर, ईश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने आरोप लगाया कि पिछले 5 दिनों से वह लगातार डीएपी खाद लेने के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार समिति बंद मिलती है। किसानों का कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, बावजूद इसके समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। मौके पर मौजूद किसानों ने समिति सचिव व अन्य कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल ...