कन्नौज, मई 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। किसान सेवा सहकारी समिति (पश्चिमी) में 33 लाख रुपये की लागत से बन रहे नए भवन को मानकों के अनुसार नहीं बनाया जा रहा है। इस कारण समिति के सदस्यों में काफी रोष व्याप्त है। समिति अध्यक्ष स्नेहलता त्रिपाठी के प्रतिनिधि एडवोकेट रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सहकारिता विभाग से 33 लाख रुपये स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, फर्रुखाबाद को सौंपा गया था। प्रस्तावित भवन में दो 50-50 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम, एक शौचालय, सीएससी केंद्र और कार्यालय का निर्माण होना है। निर्माण शुरू होते ही ठेकेदार शिव प्रताप द्वारा दोयम दर्जे की ईंटें मंगाए जाने पर आपत्ति के बाद उन्हें वापस कर अव्वल दर्जे की ईंटें मंगवाई गईं। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप हा...