रुद्रपुर, मार्च 18 -- सितारगंज, संवाददाता। उत्तरी सितारगंज दीर्घकालिक बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक आयोजित की गई। इसमें 25 लाख का बजट पास किया गया। बुधवार को समिति प्रांगण में आयोजित बैठक में समिति सचिव राकेश कुमार त्यागी ने पिछली बैठक की कार्यवाही और संतुलन पत्र प्रस्तुत किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 25 लाख रुपये का बजट सदन में रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके अलावा आगामी वर्ष के लिए 30.16 करोड़ रुपये तक के अधिकतम दायित्व के प्रस्ताव को भी सदस्यों ने स्वीकृति दी। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 के ऑडिट पर भी चर्चा की गई, जिसे संतोषजनक पाया गया। समिति ने पिछले वर्ष 22 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इसके आधार पर सदस्यों को 12 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई। इस दौरान समिति सचि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.