बिजनौर, जनवरी 10 -- थाना नगीना देहात के ग्राम छोटीबनी गणेश में स्थित सहकारी समिति बनी गणेश में अज्ञात चोर रात्रि में समिति का ताला तोड़कर 1600 रुपये चोरी कर ले गए। घटना की सूचना चौकीदार ने पुलिस को दी। समिति के सचिव सुधीर कुमार पुत्र बिशनलाल ने थाना नगीना देहात में घटना की तहरीर देखकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना नगीना देहात शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया घटना की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। सीसीटीवी के आधार पर चेकिंग अभियान चला कर शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.