फिरोजाबाद, मार्च 12 -- टूंडला में सहकारी समिति टूंडली में हजारों रूपये की चोरी की ले गए। जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। अश्वनी सचिव बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति टूंडली ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि 28 जनवरी की रात्रि में चोरों द्वारा समिति कार्यालय में चोरी कर ली। जिसमें एक एलइडी टीवी, एक प्रिंटर, एक बैटरी, एक इनवर्टर एवं 6 नैनो डीएपी कार्टून आदि चोर चुरा ले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...