सहकारी समिति कर्मियों की हड़ताल से किसान हुए परेशान
काशीपुर, अक्टूबर 3 -- जसपुर। पैक्स संयुक्त कर्मचारी परिषद के आह्वान पर शनिवार को तीसरे दिन भी सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने कोई काम नहीं किया। हड़ताल के चलते किसान परेशान दिखाई दिए। गुरुवार से मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मी हड़ताल पर हैं। शनिवार को भी कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से समितियों में कामकाज प्रभावित रहा। किसानों ने बताया कि हड़ताल के चलते समिति में संचालित ग्रामीण बचत केंद्रों से लेनदेन नहीं हो पा रहा है। साथ ही जनसेवा केंद्र और जन औषधि केंद्र का लाभ भी नहीं मिल रहा है। किसानों का कहना है कि हड़ताल खत्म नहीं हुई तो आगे खाद-बीज की भी दिक्कत होगी। यह भी पढ़ें- पैक्स सचिवों और कर्मचारियों की हड़ताल शुरू धान की कटाई के बाद गेहूं की बुआई प्रभावित हो सकती है। गेहूं की बुआई के लिए किसानों को अल्पकालीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.