सहकारी समितियो के ऋण वितरण और वसूली की समीक्षा
पीलीभीत, मई 17 -- पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक पीलीभीत से जुड़ी सहकारी समितियों के सचिवों की बैठक में ऋण वितरण और वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ऋण वितरण एवं वसूली की स्थिति सही पाई गई। समिति के सचिवों को वसूली एवं वितरण को लक्ष्य के सापेक्ष करने के निर्देश दिए गए। उर्वरक वितरण के संबंध में भी नियम अनुसार वितरण करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में शाखा प्रबंधक सौरभ गंगवार, शाखा प्रबंधक देवेंद्र जोशी और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता कमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से बैठक लेकर निर्देश दिए। इस मौके पर समिति सचिव मनोज कांत मिश्रा, रामकुमार, पंकज मिश्रा, कमल कुमार, अभिनव यादव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने में बैंकों का महत्वपूर्ण योगदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.