सहकारी समितियों में सचिवों की कमी से बढ़ा काम का बोझ
कन्नौज, अगस्त 13 -- कन्नौज। सहकारी समितियों में सचिवों की कमी के चलते किसानों से जुड़े कामकाज का जिम्मा सीमित कर्मचारियों के भरोसे है। जिले में संचालित 48 समितियों में 36 पर ही नियमित सचिव तैनात हैं। बाकी समितियों का संचालन या तो प्रभारी के सहारे हो रहा है या फिर दूसरे सचिवों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर काम चलाया जा रहा है। वर्तमान में चार समितियों पर प्रभारी सचिव की व्यवस्था है, जबकि आठ नियमित सचिवों के पास एक से अधिक समितियों का प्रभार है। इससे खाद वितरण, ऋण वसूली और समिति से जुड़े अन्य कार्यों के लिए कर्मचारियों को अलग-अलग समितियों में समय देना पड़ रहा है। इसका असर किसानों के काम निपटाने की गति पर भी पड़ रहा है।विभाग के अनुसार जिले में 36 नई सहकारी समितियों के संचालन की तैयारी चल रही है। इनमें 16 समितियों के खाद लाइसेंस तैयार हो चुके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.