बहराइच, जून 27 -- बाबागंज, संवाददाता। विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र में धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। किसानों को डीएपी और यूरिया की सबसे अधिक आवश्यकता है, लेकिन क्षेत्र की सहकारी समितियों पर खाद का संकट है। किसान खाद न मिलने पर लौट रहे हैं। प्राइवेट दुकानों से खरीदने को विवश हैं। ऐसे में जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। किसान यूनियन के कैलाश नाथ वर्मा, रामगोपाल वर्मा, खरंगी प्रसाद,आदि ने बताया कि सहकारी समिति रुपईडीहा, नवाबगंज और बाबागंज में उर्वरक उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। उर्वरक की अनुपलब्धता के कारण किसान निजी दुकानों से अधिक कीमत पर डीएपी और यूरिया खरीद रहे हैं। किसानों का कहना है कि सहकारी समितियों पर निर्धारित दरों पर खाद मिलने से खेती की लागत कम रहती है, लेकिन समय पर आपूर्ति न होने से उन्हें अतिरिक्त आर्...