सहकारी समितियों ने उर्वरक वितरण की सीमा बढ़ाने की मांग की
रुद्रपुर, मई 14 -- खटीमा, संवाददाता। विकासखंड की विभिन्न सहकारी समितियों के अध्यक्षों ने मुख्य कृषि अधिकारी को ज्ञापन देकर उर्वरक वितरण की सीमा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि खरीफ सत्र में धान की फसल के लिए वर्तमान में निर्धारित उर्वरक वितरण सीमा किसानों की जरूरत के अनुसार पर्याप्त नहीं है, जिससे खेती प्रभावित होने की आशंका है। ज्ञापन में बताया गया कि कृषि विभाग ने एक हेक्टेयर भूमि पर अधिकतम पांच बैग यूरिया और तीन बैग डीएपी वितरण के निर्देश जारी किए हैं। इससे अधिक उर्वरक लेने के लिए कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। समिति अध्यक्षों का कहना है कि खटीमा क्षेत्र में धान और गेहूं प्रमुख फसलें हैं तथा अधिकांश किसान एक हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करते हैं। ऐसे में निर्धारित सीमा पर्याप्त नहीं पड़ रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.