सीवान, मई 4 -- सीवान। भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में जिला सहकारी पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। अध्यक्षता जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने की। इसका मुख्य उद्देश्य सहकारी समितियों के माध्यम से उन्नत बीज उत्पादन एवं विपणन को प्रोत्साहित करना रहा।

बैठक का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते हुए कंपनी के लखनऊ जोनल को-ऑर्डिनेटर अजय कुमार तिवारी ने बताया कि संस्था वर्तमान में देश के 34 राज्यों में 37 हजार से अधिक सहकारी समितियों के व्यापक नेटवर्क के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि सिवान जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से बीज व्यवसाय को नई दिशा देने की तैयारी की जा रही है।

किसानों की भागीदारी इस दौरान जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के सचि...