सहकारी संघ के उपसभापति को मिला चार्ज, भाजपाइयों ने बैठक कर किया स्वागत
मुरादाबाद, जून 8 -- उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के सभापति के कार्य करने में असमर्थता जताने पर उपसभापति संजीव कुमार टिल्लू को कार्यभार सौंप दिया गया। भाजपाइयों ने बैठक में उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के सभापति जगदीश कुमार ने कार्य करने में असमर्थता जताते हुए उपसभापति संजीव कुमार टिल्लू को कार्यभार सौंप दिया। भाजपाइयों ने एचडीबी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर संजीव कुमार का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान 11 डायरेक्टर्स ने भी सहमति जताई। बैठक में एमएल अकेडमी करनपुर के डायरेक्टर सुनील कुमार यादव और उनके पुत्र अमन यादव , डॉक्टर आफताब आलम हाशमी, मनोज चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, सहकारी संघ के अध्यक्ष संजय चौहान, प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शइक पठान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.