रुडकी, मई 9 -- लक्सर, संवाददाता। सहकारी संघ लिमिटेड के चुनाव में सभापति पद पर आरजू और उपसभापति पद पर अनीता निर्विरोध चुनी गईं। वहीं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का भी निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जानकारी के अनुसार खानपुर क्षेत्र की गोवर्धनपुर, गिद्दावाली और मोहनावाला सहकारी समितियों को मिलाकर सहकारी संघ का गठन किया जाता है। सहकारी संघ के सभापति, उपसभापति और अन्य प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया पिछले कई दिनों से चल रही थी। यह भी पढ़ें- सहकारी संघ गुरुकुल नारसन में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न यह भी पढ़ें- सहकारी संघ मंगलौर के चुनाव में विकास चौहान अध्यक्ष यह भी पढ़ें- सहकारी संघ में सभापति व उपसभापति निर्विरोध चुने गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...