प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 14 -- प्रतापगढ़। कोऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश की प्रदेशीय अधिवेशन/ सामान्य निकाय की बैठक प्रताप पैलेस वाराणसी में हुई। बैठक में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड प्रतापगढ़ के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आलोक कुशवाहा को प्रयागराज मंडल का मंत्री नियुक्त किया गया। आलोक कुशवाहा ने नवनिर्वाचित कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह, जिला यूनिट प्रतापगढ़ के अध्यक्ष गौरव सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है। आलोक का सम्मान प्रतापगढ़ यूनिट के विनय सिंह कोषाध्यक्ष, महेश त्रिपाठी शाखा प्रबंधक, शेर बहादुर शाखा प्रबंधक, पंकज श्रीनिवास शाखा प्रबंधक ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...