कानपुर, दिसम्बर 5 -- आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिकत अन्वेषण) के मार्गदर्शन में जिला सहकारी बैंक किदवई नगर में शुक्रवार को सर्वे किया गया। जांच टीम को इस दौरान कई अनियमितताएं मिली हैं। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। जिला सहकारी बैंक किदवई नगर में अनियमितताएं जांचने सुबह टीम पहुंच गई। सहायक निदेशक विमलेश राय और आयकर अधिकारी अविनाश सोनवानी की अगुआई में टीम ने करीब छह घंटे तक जांच-पड़ताल की। इस दौरान वित्तीय लेन-देन संबंधी डाटा खंगाला गया। स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (एसएफटी) की जानकारी छुपाए जाने की चर्चा रही। जांच टीम को कई खातों के संचालन में गड़बड़ियां मिली हैं। कई ग्राहकों की जानकारियां पूरी नहीं थीं। आयकर टीम के सर्वे के दौरान सहकारी बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी नहीं मिले। इसपर टीम ने एक सप्ताह के भीतर सभी जरूरी दस्तावेजों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.