सहकारी बैंक के ग्राहकों को यूनिक खाता संख्या मिली
पटना, अप्रैल 16 -- बिहार राज्य सहकारी बैंक बैंकिंग सुविधाओं में लगातार सुधार कर रहा है। बैंक ने अपने सभी ग्राहकों तथा जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के खातों को एकीकृत करते हुए प्रत्येक ग्राहक को यूनिक खाता संख्या प्रदान किया है। बैंक ने सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए फिनाकल 10.25 प्लेटफॉर्म का माइग्रेशन पूरा कर लिया है। यह बैंक की तकनीकी दक्षता और कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करेगा। इससे बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता, सटीकता एवं सुगमता सुनिश्चित होगी। भविष्य में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। जनरल लेजर कोड एवं ट्रायल बैलेंस से लेखा प्रणाली अधिक सुदृढ़, त्रुटिरहित एवं ऑडिट के अनुकूल बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.