हरदोई, मार्च 22 -- हरदोई, संवाददाता। कोऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश की हरदोई यूनिट की कार्यकारिणी बैठक रविवार को जिला सहकारी बैंक परिसर में अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व मंत्री आलोेक सिंह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों ने भाग लिया। बैंक प्रबंधन, सहकारिता विभाग और शीर्ष बैंक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि इससे जिला सहकारी बैंकों को भारी नुकसान हुआ है। यूनियन ने बताया कि कर्मचारियों से संबंधित कई मांगें पिछले चार वर्षों से लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सदस्यों ने वेतनमान पुनरीक्षण, भर्ती कर्मचारियों के लंबित देय, बैंक आधुनिकीकरण में अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों जैसे मुद्दों को उठाया। साथ ही करोड़...