सहकारी बैंक कर्मचारियों ने उठाई वेतनमान व बकाया भुगतान की मांग
सहारनपुर, मार्च 23 -- सहारनपुर। कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन प्रदेश अध्यक्ष अजय बर्मन ने कर्मचारियों को जनपद स्तर पर वाजिब वेतनमान देने तथा वर्ष 2012 से 2017 के बीच भर्ती कर्मचारियों के अवशेष देयों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। रविवार को रेलवे रोड स्थित जिला सहकारी बैंक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा पूरे प्रदेश की 50 शाखाओं पर केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर जिला स्तर पर बैठकें की गई हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा इससे जिला सहकारी बैंकों को अपूर्णीय क्षति पहुंच रही है। प्रदेश वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अमित सैनी ने कहा कर्मचारियों की लंबित मांगों को चार वर्षों से शीर्ष स्तर पर अनदेखा किया जा रहा है। सहकारिता राज्यमंत्री के निर्देश पर गठित समिति में यूनियन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.