मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- -चकसिंगार पैक्स अध्यक्ष की शिकायत पर हुई जांच में सामने आया मामला -बहाली में कर्मियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं करने का आरोप -राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक ने जिलों में एमडी को किया निर्देशित मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।

जांच की आवश्यकता सहकारी बैंकों में हुई बहाली में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर अब प्रदेश भर के सहकारी बैंकों से जुड़े सभी तरह के कर्मियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलों के केंद्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों को पत्र लिखा है। उन्होंने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के साथ सभी कर्मियों से संपत्ति के ब्योरे का घोषणा पत्र लेने का भी निर्देश...