गिरडीह, मई 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। रोहिणी नक्षत्र शुरू होने में महज छह दिन शेष बचे हैं। लेकिन कृषि विभाग व सहकारी पैक्सों में धान, अन्य खरीफ व भदई फसल का बीज, खाद व दवा उपलब्ध नहीं हो कराया जा सका है। जिसके कारण कृषकों को बाजार में काफी ऊंची कीमत पर उपरोक्त फसलों की बीज खरीदगी के लिए बाध्य होना पड़ सकता है। इस सम्बन्ध में गोरेलाल यादव, दामोदर शर्मा, अमृत महतो, भुना यादव, राजकुमार वर्मा, अंग्रेज महथा, फत्तूलाल वर्मा, रघुनंदन चौधरी, बीरू साव, गोवर्धन महतो आदि किसानों ने सोमवार को बताया कि मानसून के पूर्व हुई बारिश से खेतों में नमी आ गयी है। रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ होते ही कृषि कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा अनुदानित दर पर खाद व बीज नहीं उपलब्ध करवाया गया है। जिससे उन्हें बाजार में उच्च कीमत पर बीज, खाद व दवा खरीदी करनी पड़ सकती है।इस ...