सहकारी पैक्सों के माध्यम से बीज उपलब्ध कराने की मांग
गिरडीह, मई 27 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के नेकपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया रामनारायण दास प्रखंड के सभी 27 पंचायतों में संचालित पैक्स के माध्यम से किसानों को अनुदानित दर पर खरीफ फसल का बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रोहिणी नक्षत्र शुरू होने के साथ ही किसान खरीफ फसल की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन अभी तक कृषकों के लिए बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है। कहा कि कृषकों को समय पर खरीफ फसल का बीज उपलब्ध नहीं होने से खुले बाजार में ऊंची कीमत पर उन्हें बीज की खरीदारी करनी पड़ेगी। कृषि पदाधिकारी संजय कुमार साहू ने बताया कि कृषकों को शीघ्र ही पैक्सों के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर खरीफ फसलों का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन यह भी पढ़ें- 50 फीसदी अनुदान पर मिल रहा दलहन और ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.