सहरसा, मार्च 9 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तेलहर में सहकारिता विभाग की योजना के तहत सहकारी तरकारी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इस केंद्र के निर्माण से स्थानीय सब्जी उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है। प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति की अध्यक्षा किरण देवी ने बताया कि लगभग एक करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू किया गया है और पहले चरण में चहारदीवारी का कार्य कराया जा रहा है। केंद्र में 10 एमटी का शीतक कक्ष, 20 एमटी का गोदाम, गार्ड रूम, कार्यालय, मशीन रूम तथा पार्किंग की व्यवस्था होगी। ग्रेडिंग रूम में सब्जियों की धुलाई, छंटाई और सफाई की सुविधा मिलेगी। केंद्र बनने के बाद किसानों को सब्जी बेचने के लिए दूर बाजार नहीं जाना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.