अमरोहा, दिसम्बर 18 -- हसनपुर। क्षेत्र के गांव शेखपुर झकड़ी में गुरुवार को आयोजित राष्ट्र सेवी संगठन की बैठक में किसानों की समस्याओं को उठाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा में गेट पर तीसरी फारनाइट का 14वां कॉलम चल रहा है। जबकि, संभल क्षेत्र के कुछ सेंटरों पर फारनाइट छठी के आठवें कॉलम की पर्ची तौल हो रही है। गेट पर तौल पीछे होने की वजह से किसान परेशान हैं। किसान गेहूं फसल की बुआई समय से नहीं कर पा रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि गेट पर एक ट्रिपलर पर करीब 50 किलो गन्ने की घटतौली हो रही है। चीनी मिल यार्ड में जहां बुग्गी की लाइन हैं, वहां गड्ढे और रेत होने से किसान और उनके पशु को परेशानी हो रही है। उक्त समस्याओं का समाधान 25 दिसंबर तक नहीं कराया गया तो अगले दिन से चीनी मिल पर धरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.