लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- सहकारी चीनी मिल व आसवानी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने विधायक रोमी साहनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों के बकाया 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिलाने की मांग की। पलिया विधायक रोमी साहनी के आवास पर पहुंचे सहकारी चीनी मिल एवं आसवनी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दिए गए ज्ञापन में कहा है कि उत्तर प्रदेश में लगभग 24 सहकारी चीनी मिलें व आठ आसवनियां है। सहकारी चीनी मिलों एवं आसवनियों में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों का विगत वर्षों से 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता लम्बित है। इसको लेकर संगठन नें कई बार शासन व संघ को बताया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जबकि शासन व संघ कार्यालय लखनऊ ने बार-बार एक ही उत्तर प्रस्तुत किया कि महंगाई भत्ते की किश्तों का भुगतान मिलों एवं फेडरेशन की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते ह...