बांदा, जनवरी 22 -- बांदा। संवाददाता उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा नरैनी के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को प्रद्युम्न कुमार द्विवेदी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। ब्लॉक सभागार में चुनाव अधिकारी पशु चिकित्सा अधिकारी डा. रामनरेश उमराह की देखरेख में हुई। प्रद्युम्न कुमार द्विवेदी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। गुरुवार को चुनाव अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान अवर अभियंता सुधीर कुमार, शाखा प्रबंधक अशोक कुमार, भाजपा नेता अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.