गोंडा, मार्च 18 -- बालपुर (गोंडा), संवाददाता। बालपुर क्षेत्र में स्थित सहकारी गोदाम में सोमवार की देर शाम अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में गोदाम के दरवाजे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। वर्ष 1976 में निर्मित यह गोदाम वर्षों से उचित रख-रखाव के अभाव में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ा हुआ है, और अब कुछ असामाजिक तत्व इस सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा जमाने की फिराक में हैं। सोमवार की शाम जैसे ही गोदाम से आग की लपटें और घना धुआं उठना शुरू हुआ, आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थिति तब और गंभीर हो सकती थी यदि गोदाम के बगल में निवास करने वाले अधिवक्ता भीष्म पितामह तिवारी समय रहते सक्रिय न हो जाते। उन्होंने अपने घर में लगे टुल्लू पंप की सहायता से तत्काल आग पर काबू पाया और किसी बड़ी दुर्घटना को होने से रोक लिया।अधिवक्ता ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.