उरई, अप्रैल 16 -- कालपी। संवाददाता सहकारी गेंहू की खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है। बारदाना न होने से विगत एक पखवाड़े में पीसीएफ केन्द्र पर महज 500 कुन्तल खरीद हो सकी है तो विपणन शाखा में यह आंकडा 3000 को छू गया है लेकिन फिर भी खरीद केंद्रो पर लाईन लगी है। शासन ने गत 30 मार्च को एमएसपी पर गेंहू की खरीद के लिए क्रय केन्द्रो की शुरुआत की थी जिसमे मण्डी परिसर में विपणन शाखा और पीसीएफ को गेहूं खरीद की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा छौंक स्थित सहकारी संघ को भी किसानों से समर्थन मूल्य 2585 रूपये में खरीद करनी थी लेकिन इस बार क्रय केन्द्रों पर बारदाना की कमी सामने आई है । यह भी पढ़ें- बारदाना संकट से गेहूं की खरीद पर ब्रेक, किसान परेशान आलम यह है कि गत 15 दिनो में पीसीएफ को महज 1000 बोरी मिली है जिससे 500 कुन्तल गेहूं खरीदा जा सका है। केन्द्र प्रभार...