सहकारी गन्ना समिति में गन्ना कटाई का दिया गया प्रशिक्षण
पीलीभीत, सितम्बर 30 -- पीलीभीत। सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार में पेराई सत्र 2026-27 के लिए एक दिवीय गन्ना फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें गन्ना कटाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में पीलीभीत, मझोला, बरखेड़ा के एससीडीआई ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक अधिकारी अपर सांख्यिकीय अधिकारी अनूपा सचान ने गन्ना फसल कटाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने गन्ना कटाई की बारीकियों से अवगत कराया। इस मौके पर एससीडीआई पीलीभीत रामभद्र द्विवेदी, प्रभारी सचिव प्रदीप कुमार अग्निहोत्री, गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल के कर्मचारी, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी बरेली संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.