सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में 819.15 लाख का बजट स्वीकृत
बागपत, मार्च 24 -- बागपत। बागपत सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक के व्ययों को अनुमोदित करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 819.15 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। किसानों को कृषि यंत्र, ह्यूम पाइप एवं कीटनाशक अनुदान पर उपलब्ध कराने के निर्णय लिए गए। समिति में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के साथ सीए द्वारा ऑडिट बैलेंस शीट की रिपोर्ट व जिला लेखा अधिकारी बागपत से विशेष ऑडिट रिपोर्ट के निस्तारण पर चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था को आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.