अमरोहा, फरवरी 24 -- मंडी धनौरा। सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक सोमवार को मोहल्ला कटरा स्थित कार्यालय पर हुई। अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए। किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति सचिव मुकेश राठी ने बताया कि आगामी मार्च माह में आम सभा की बैठक प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर बजट पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई। नए वित्तीय सत्र के लिए छह करोड़ 72 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। इसमें से करीब 15 लाख रुपये कीटनाशक, खाद, फार्म मशीनरी बैंक व अन्य कृषि संसाधनों पर व्यय किए जाएंगे। इसके अलावा शुगर मिल से मिलने वाले कमीशन पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जयपाल सिंह, चंचल चौधरी, तेजपाल सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.