शामली, फरवरी 28 -- सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड शामली पर इफको के सहयोग से सहकारी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने की। डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा ने बसंतकालीन गन्ना फसल की बुवाई के दौरान किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रयोग की विधि और लाभ समझाने तथा इसके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इफको के उप महाप्रबंधक ब्रजवीर सिंह ने बताया कि गन्ने के बीज को प्रति लीटर पानी में 10 मिलीलीटर नैनो डीएपी एवं जैविक कंसोर्टिया से उपचारित कर बुवाई करनी चाहिए। साथ ही नैनो यूरिया प्लस, नैनो जिंक और नैनो कॉपर के प्रयोग की जानकारी दी। क्षेत्र प्रबंधक विवेक सिंह ने दानेदार उर्वरकों व रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी और फसल पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.