बाराबंकी, मई 17 -- बाराबंकी। सहकारिता विभाग के कर्मचारियों एवं सचिवों की जीआईसी आडिटोरियम में आयोजित बैठक में कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जिले भर के सचिव एवं कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। बैठक में कर्मचारियों ने जिला अध्यक्ष सुदामा पांडेय की अध्यक्षता में आठ सूत्रीय ज्ञापन तैयार किया, जिसे सोमवार को जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने मांग की कि सचिवों पर दर्ज किए गए मुकदमों तथा जिन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है, उन सभी कार्रवाईयों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए...