अमरोहा, अप्रैल 13 -- अमरोहा, संवाददाता। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के नेटा से संबंधित अधिकारियों ने सोमवार को सहकारी कताई मिल अमरोहा का टेक्सटाइल पार्क बनाने के लिए सर्वे किया। सर्वे में हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारी भी शामिल रहे। अमरोहा बुनकर सहकारी संघ/हथकरघा संगठन के अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू ने बताया कि सर्वे के दौरान लगभग 86 एकड़ में फैली कताई मिल का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें रोड निकालने और टेक्सटाइल पार्क में उद्योग स्थापित करने की कार्य योजना पर चर्चा की गई। जल्द सहकारी समिति द्वारा नई इकाइयों के लिए आवेदन और डिमांड के सापेक्ष भूमि का आवंटन किया जाएगा। भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मार्च में भरे गए हैंडलूम पावरलूम के लिए कार्यशाला के निर्माण के अनुदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.