पटना, मार्च 16 -- सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सहकारिता में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। सहकारिता से लोगों को भरपूर रोजगार मिलेगा। पैक्स विस्तार से किसानों और गांवों के लोगों को और अधिक लाभ मिलेगा। सोमवार को मंत्री ने यह बातें राज्य के चयनित पैक्स और एफपीओ को सशक्त करने के लिए डीएनएस क्षेत्रीय सहकारिता प्रबंधन संस्थान में आयेाजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहीं। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार पैक्सों को गोदाम, कॉमन सर्विस सेंटर, प्रशिक्षण जैसी कई सुविधाएं दे रही हैं। पैक्सों में शहद उत्पादन, बकरी पालन, वेजफेड आदि से संबंधित या कोई नया काम शुरू कर समाज को सुदृढ़ कर सकते हैं। सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के तौर पर विकसित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.