जौनपुर, दिसम्बर 3 -- जौनपुर संवाददाता। इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान, लखनऊ के सहयोग से विकास भवन में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य सहकारिता के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों एमपीएसीएस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सत्र संयोजक अभिषेक तिवारी ने सहकारिता की भावना, ग्रामीण संसाधनों के बेहतर उपयोग, आधुनिक व्यापार मॉडल और डीपीआर/बीपीडी की जरूरत पर जानकारी दी। सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक बृजेश कुमार पाठक ने सहकारिता की प्रशासनिक व्यवस्था, जिम्मेदारियों और लेखा संधारण की उपयोगिता समझाई। जिला सहकारी बैंक के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बैंकिंग सुविधा, ऋण, पूंजी निवेश और योजनाओं के लाभ के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.