पटना, मार्च 18 -- राज्य के पैक्सों और एफपीओ को सशक्त करने के लिए चयनित 50 पैक्स और एफपीओ का डीएनएस क्षेत्रीय सहकारिता प्रबंधन संस्थान में 16 मार्च से शुरू प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। मौके पर निबंधक सहयोग समितियां रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि गांव के लोगों को गांव में ही रोजगार मिले और आत्मनिर्भर गांव का निर्माण हो, इसके लिए सहकारिता विभाग तेजी से प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षित ये सभी पैक्स और एफपीओ अपने-अपने क्षेत्र में 50 व्यवसाय शुरू करेंगे, इससे गांवों का विकास होगा। बिहार के लोग बिहार में नौकरी और रोजगार पा सकेंगे। बिहार में सबसे अधिक युवा हैं। यदि उन्हें सही दिशा मिले तो वे बहुत आगे बढ़ेंगे, बस उन्हें कौशल प्रशिक्षण की जरूरत है। नीति आयोग की वरीय सलाहकार डॉ. बबीता सिंह ने कहा कि पैक्स व्यवसाय में बहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.