पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। सहकारिता विभाग की ओर से बनवाई गई नई समितियों का जल्द संचालन किया जाएगा। इस दिशा में रणनीति तैयार की जा रही है। एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी चार नई सरकारी समितियां का संचालन शुरू कराया गया है, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। आने वाले समय में नई 20 समितियां का संचालन शुरू कराया जाएगा। ताकि किसानों को खाद, ऋण समेत कई सुविधाओं का लाभ दिया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...