वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी। प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर शुक्रवार की देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से वह आईआईटी बीएचयू के प्रो. पीके सिंह दीक्षित के निधन पर परिसर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां परिजनों से शोक जताया और तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। राठौर शनिवार की सुबह विभागीय अधिकारियों के साथ मंडलीय बैठक करेंगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा की ओर से आयोजित बाइक यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में संगठनात्मक बैठक करेंगे। शाम चार बजे वह लखनऊ को रवाना हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...