दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को दिल्ली से आई राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ की विशेषज्ञ टीम के साथ रैयाम चीनी मिल को सहकारिता मॉडल पर चालू करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैयाम चीनी मिल को सहकारिता मॉडल पर पुन: संचालित करने की संभावनाओं पर विस्तृत से विचार-विमर्श किया गया। सहकारिता मॉडल के विभिन्न लाभों पर चर्चा की गई। इस मॉडल के अंतर्गत स्थानीय किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें उत्पादन, प्रबंधन एवं लाभ में प्रत्यक्ष हिस्सेदारी प्रदान करने पर बल दिया गया। बैठक में गन्ना क्षेत्रफल (रकबा) में वृद्धि से संबंधित संभावित चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया। विशेष रूप से सिंचाई व्यवस्था की वर्तमान स्थिति को समीक्षा की गई। इस संदर्भ में सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ एवं विस्तारित करने, नलकू...