सीवान, दिसम्बर 1 -- सीवान, हिंदुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ के आह्वान पर जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संवर्ग के अधिकारी अपने लंबित मांगों को लेकर 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। संघ के जिला मंत्री आजाद आलम और जिला अध्यक्ष अभय आनंद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य संघ के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने और अपनी वाजिब मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अध्यक्ष अभय आनंद ने कहा कि संवर्ग के अधिकारियों द्वारा कई बार विभाग को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें उनकी समस्याओं तथा मांगों का स्पष्ट उल्लेख किया गया था। इसके बावजूद विभाग द्वारा अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई या सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय उदासीनता और अनदेखी से नाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.