सहकारिता द्वारा किसानों को तरल जैव उर्वरकों का किया निशुल्क वितरण
हापुड़, मई 30 -- सहकारिता सशक्तिकरण अभियान का शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजन किया गया। इसमें किसानों व सचिवों को कृभको तरल जैव उर्वरकों का निशुल्क वितरण किया गया।अध्यक्षता अपर जिला सहकारी अधिकारी हापुड़ संजय सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको मेरठ वशिष्ठ कुमार नायक रहे। संजय सिंह ने कहा कि सहकारी सशक्तिकरण अभियान में सहकारी समितियों का विशेष योगदान रहता है। कृभको द्वारा इसमें विशेष योगदान एवं सहयोग रहता है। मुख्य अतिथि वशिष्ठ कुमार नायक द्वारा कृभकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जैव उर्वरकों के लाभों के बारे में विशेष जानकारी दी गई। उप प्रबंधक कृभको सत्यवीर सिंह द्वारा सभी अधिकारियों एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- सहकारिता द्वारा किसानों को तरल जैव उर्वरकों का किया निशुल्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.