नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। केंद्र सरकार में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के मौके पर 'सहकार से समृद्धि - सहकारिता सप्ताह 2026' का दिल्ली सचिवालय परिसर में सोमवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सहकारिता जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता, आत्मनिर्भरता और सामूहिक विकास का सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- सहकारिता जागरुकता के लिए लोगों के बीच जाएगी वैन सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि सहक...