कुशीनगर, नवम्बर 17 -- कुशीनगर। सहकारिता के सशक्त होने से ही देश को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इस लिए सरकार पूरे मनोयोग के साथ सहकारिता को सुदृढ़ करने में जुटी है। मौजूदा समय में सरकार के प्रयास से एक बार फिर सहकारी संस्थाएं स्वावलंबी होने की राह पर आगे बढ़ चुकी है। इन संस्थानों के संबल से लोग अपने पैरों पर खड़े होकर देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। यह बातें पडरौना शहर के सुभाष चौक स्थित केन यूनियन के सभागार में आयोजित सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि सहकारिता के प्रति लोगों का रूझान एक बार फिर बढ़ा है। समितियों से किसानों को आसानी से खाद-बीज व ऋण उपलब्ध हो रहा है। यही नहीं महिलाएं भी सहकारिता का लाभ लेकर स्वावलंबी हो रही हैं। कहा कि सहकारिता सप्ताह पूरे देश में से 14 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.