सहकारिता के बंद प्रशिक्षण केंद्र फिर से शुरू होंगे : जेपीएस राठौर
लखनऊ, जुलाई 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य के सहकारी प्रशिक्षण केंद्र अब फिर से शुरू होंगे। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहकारी प्रशिक्षण केंद्रों में सहकारी नेतृत्व विकास व व्यवसाय के उत्थान से सम्बंधित डिप्लोमा कार्यक्रम चलाए जाएंगे।राठौर ने कहा कि सहकारी प्रशिक्षण केंद्रों को फिर से संचालित करके युवाओं को नए रोजगार के अवसर देने की मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कुप्रबंधन की वजह से ये केंद्र बंद हो गए थे। उनके भवन जर्जर हो गए हैं। इन प्रशिक्षण केंद्रों को वित्तीय सहायता देकर इन्हें दुरुस्त करवाया जा रहा है। वाराणसी के सहकारी प्रशिक्षण केंद्र को 4.71 करोड़ रुपये और अयोध्या के सहकारी प्रशिक्षण केंद्र को 7.81 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, मेरठ के सहकारी प्रशिक्षण केंद्र को 3....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.