बगहा, सितम्बर 14 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। बिहार सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ द्वारा संवर्ग के विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर हड़ताल की चेतावनी दी है। सरकार से हुए समझौतों को लागू करने को लेकर संघ ने राज्यव्यापी सामूहिक कलमबद्ध और काला बिल्ला लगाने का निर्णय लिया है। बिहार सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा संवर्ग के मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए लिखित सहमति दी गई थी। सहमति के 9 माह बीत जाने पर भी किसी भी बिंदु पर कोई भी ठोस कार्रवाई सरकार द्वारा अभी तक नहीं की गई है। यदि विभाग द्वारा संघ के पूर्व के मांगों पर नवंबर तक कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो धान अधिप्राप्ति का सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विरोध करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग तथा विभागीय पदाधिकारियों की होगी।...