देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में सहकारिता का विस्तार हो रहा है। 19 नई बी पैक्स समितियां बनी है। जिले में 87 नई बी पैक्स खोलने का लक्ष्य दिया गया है। नाबार्ड के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में बी पैक्स खुल रहे हैं। बी पैक्स उर्वरक की बिक्री करेगी तथा धान, गेहूं की खरीद करेगी। जिले में पहले से 183 समितियां हैं, जिसमें 164 सक्रिय हैं। नया बी पैक्स खोलने को डेढ़ बीघा जमीन की जरूरत होगी। सभी न्याय पंचायतों में 183 साधन सहकारी समितियां हैं। इसमें से 164 समितियां सक्रिय है। एक साधन सहकारी समिति के अंतर्गत 8 से 10 ग्राम पंचायत आते हैं। समितियों से किसानों को आसानी से उर्वरक मिलता है। इसके अलावा दर्जनों साधन सहकारी समितियों पर धान, गेहूं और मक्का की खरीद की जाती है। साधन सहकारी समितियों का नाम बदल कर बी पैक्स कर दिया गया है। बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.