प्रयागराज, जनवरी 31 -- क्षेत्रीय प्रबंधक उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक, इलाहाबाद मंडल की ओर से शनिवार को हिन्द़ुस्तानी एकेडेमी में पुस्तक विमोचन समारोह हुआ। उप्र सहकारी विकास बैंक विधि अधिकारी द्वारिका प्रसाद गुप्त की ओर से लिखी गई पुस्तक 36 वर्षों का सफर और सहकारिता के पथ का अतिथियों ने विचोमन किया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि सहकारिता का समग्र विकास प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक समृद्धि का आधार है। महापौर ने लेखक की रचनाधर्मिता को सराहा और उत्कृष्ट लेखन के लिए शुभकामना दी। विशिष्ट अतिथि सदर प्रतापगढ़ के विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। पीसीएफ के उपसभापति रमाशंकर जायसवाल, लैक फेड बैंक के निदेशक प्रवीण सिंह जादौन और उप महाप्रबंधक अनिल कुमार पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। द्वारिका प्रसाद गुप्त के ...